फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 400 परिवारों में से ग्राम सभा में पहुंचे 60 लोग

Tue, 28 Jan 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत तलाड़ा में नए साल की हुई पहली ग्राम सभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीे
सैंज (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी की तलाड़ा पंचायत की ग्राम सभा में 400 परिवारों में से महज 60 लोग ही पहुंचे। इस कारण विकास खंड भुंतर की पंचायत तलाड़ा में कोरम पूरा न होने से ग्रामसभा पास नहीं हो सकी।
ग्रामीण विकास विभाग के सर्कुलर के अनुसार ग्राम सभा में गांव में लगने वाली आग की घटना, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, टीबी, कूड़ा-कचरा, नशा मुक्ति सहित अन्य मसलों पर भी चर्चा होनी थी। हालांकि, सैंज की कई पंचायतों में ग्राम सभा पास हुई है, मगर तलाड़ा पंचायत में लोगों की मौजूदगी कम होने से पास नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पंचायत के दूरदराज के लोग बैठक में पहुंचे, लेकिन लोगों की हाजिरी कम होने से ग्राम सभा की बैठक सफल नहीं हुई। ग्राम सभा में आए लोगों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत तलाड़ा में विकास की डोर रुक गई है। ग्रामीणों ने पंचायत पर मनरेगा के कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बीते दो वर्षों से उनकी फाइलें पंचायत कार्यालय में धूल फांक रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत की सुस्त कार्य प्रणाली से नई दिशा नहीं मिलेगी। ग्रामीण भगत राम और भोलाराम ने बताया कि पंचायत में गरीब की कोई पूछ नहीं है। इस दौरान ग्राम सभा में आए लोगों व महिलाओं ने भी अपनी बात को रखा। इस मौके पर पंचायत प्रधान मोहर सिंह, उप प्रधान सुभाष ठाकुर और पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें