कुल्लू। पुलिस के पीओ सेल ने एक उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पीओ सेल ने इसे मंडी जिले से पकड़ा है।
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की 457, 380, 411, 201, 120बी के तहत पांच सितंबर 2016 को मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद 22 नवंबर 2024 को कुल्लू कोर्ट ने वांछित कालिया (40 वर्ष) पुत्र घनश्याम निवासी भियूली, डाकघर पुरानी मंडी, तहसील व जिला मंडी उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। संवाद