फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति जिला में होगी जैविक खेती

Tue, 19 Jul 2016 09:54 PM IST
कुल्लू/ केलांग
विज्ञापन
जैविक खेती की ओर किसानों का ध्यान - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जिला लाहौल स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जैविक खेती को अपनाने व बढ़ावा देने के उदेश्य से घाटी के किसान विकास क्लब के सदस्यों के साथ बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल स्पीति विवेक भाटिया ने करते हुए बताया कि जिला मे जैविक खेती की संभावना को देखते हुए लोगों को जैविक खेती को अपनाने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग ने लाहौल घाटी के तिंदी पंचायत को जैविक खेती के लिए अपनाया है। जयपुर की गैर सरकारी संस्था के माध्यम से पिछले दो वर्षो से तिंदी पंचायत को जैविक खेती-बाड़ी अपनाने के बारे मे जागरूक करवा रहे है। तिंदी पंचायत के 313 किसानों ने जैविक खेती के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। किसानों द्वारा 150 हैक्टयर भूमि में जैविक खेती की जा रही है और इसके बेहतर परिणाम आ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने किसान विकास कल्ब के सदस्यों से आह्वान किया कि जैविक खेती अपनाने के लिए घर-घर किसानों को प्रेरित करें ताकि जिला को पूर्ण रूपसे ऑरगेनिक जिला बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले के किसी गांव या पंचायत को जैविक खेती अपनाने पर उसे आदर्श पंचायत या गांव घोषित किया जाएगा। जैविक खेती अपनाने के लिए कृषि विभाग तथा उद्यान विभाग किसानों व बागवानों की हर संभव सहायता प्रदान करेगा। उपायुक्त ने बताया कि ऑरगेनिक खेती अपनाने के लिए वैज्ञानिको तथा विशेषज्ञों के साथ  विशेष कार्यशाला का आयोजन जल्द किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र कुकुमसेरी के विशेषज्ञ वैज्ञानिक राजेश उप्पल ने जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं तथा लाभ के बारे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम उदयपुर विशाल शर्मा, एसडीएम केलांग सन्नी शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें