फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क धंसने से 150 नीचे देहुरी खड्ड में गिरी जीप, चालक घायल

विज्ञापन
कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल की कलवारी पंचायत के समीप दुर्घटनाग्रस्त जीप।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल की ग्राम पंचायत कलवारी के रेहड़ा नामक स्थान पर एक जीप हादसे को शिकार हो गई। जीप सड़क से 150 फुट नीचे देहुरी खड्ड में जा गिरी। जीप चालक घायल हुआ है। बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुल्लू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सोमवार सुबह जीप चालक सब्जी मंडी बंजार से देहुरी-कलवारी सड़क से गांव शनाड की ओर जा रहा था। जब वह रेहड़ा नामक स्थान पर पहुंचा तो सड़क धंसने के कारण जीप एचपी 66-8790 देहुरी खड्ड में जा गिरी। करीब 150 फीट नीचे गिरी जीप को दलीप सिंह (47) पुत्र मोती राम गांव शनाड डाकघर अनाह तहसील बंजार चला रहा था। उसे स्थानीय लोगों की मदद के इलाज के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक बंजार खजाना राम ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें