फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझाण में दो मंजिला मकान राख

Fri, 18 Nov 2016 09:54 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
सैंज के मझाण गांव में मकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला के सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के मझाण गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे लगी आग से पूरे गांव में अफरा-तफरा मच गई। घटना में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं पाए हैं। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मकान में आग लगी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया गया, लेकिन सुबह के वक्त तेज हवा होने से लकड़ी का बना मकान देखते ही देखते राख की ढेर में तब्दील हो गया। यह मकान लाल चंद, काशीनाथ, रमेश चंद और शादी लाल का था और इसमें रखे पशु, भेड़ व बकरी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


जबकि मकान के भीतर रखा सामान पूरी तरह से जल गया। गाड़ापारली पंचायत के प्रधान भाग चंद ने कहा कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं लग पाया है। मकान में उपरोक्त लोगों द्वारा सर्दी के लिए रखा घास भी जल गया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उधर, जिला परिषद अध्यक्ष राहिणी चौधरी ने सरकार और प्रशासन से प्रभावित परिवारों को नुकसान की उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं इस संबंध में एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा कि आग से कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन के लिए स्थानीय पटवारी को निर्देश दिए गए हैं। गौर हो कि जिला कुल्लू में सर्दी का मौसम आते ही आगजनी की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती ही जा रही हैं। अभी तक जिले में काफी आगजनी की घटनाएं घट चुकी हैं। जिसमें 50 से 60 लाख रुपये का नुकसान की क्षति हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें