फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता हिडिंबा के आदेश पर 31 को होगी देव संसद

Fri, 17 Oct 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
धरोहर गांव नग्गर में देव स्थल जहां पर जगती का आयोजन होगा।-संवाद
विज्ञापन
अठारह साल बाद नग्गर में होगी बड़ी जगती
विज्ञापन

देवी-देवताओं के गुर-पुजारी देवताओं के निशान लेकर होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर(कुल्लू)। ऐतिहासिक गांव नग्गर में 18 साल बाद देव संसद का आयोजन होगा। आराध्य देवी माता हिडिंबा के आदेश पर यह बड़ी जगती 31 अक्तूबर को जगती पट्ट पर बुलाई गई है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य मानव जाति पर मंडराती विपदाओं का निवारण करना है। बुजुर्गों और देवलुओं के अनुसार जगती पट्ट का स्थान 18 करडू के रूप में विशेष महत्व रखता है। यह वह स्थल है जहां मानव पर बड़ी विपदा आने पर घाटी के सभी देवी-देवता एकत्रित होकर समस्याओं के निवारण के लिए आदेश जारी करते हैं। माता हिडिंबा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मनुष्य हठधर्मी छोड़ दे, आने वाला समय अच्छा नहीं दिख रहा है। देवलुओं का मानना है कि अधिकतर जगती महामारी या देवताओं के स्थानों से छेड़छाड़ जैसी गंभीर चिंताओं को लेकर आयोजित की जाती हैं। गौर रहे कि नग्गर में होने वाला यह आयोजन 18 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद हो रहा है। इससे पहले, 16 फरवरी 2006 की देव संसद में देवताओं ने एकजुट होकर हिमालयन स्की विलेज प्रोजेक्ट को स्थापित न करने का आदेश दिया था। देव आदेश के बाद कंपनी को अपना सारा सामान समेटकर वापस लौटना पड़ा था। इस देव कारज में, रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह और कारदार दानवेंद्र सिंह सभी देव कारकूनों के समक्ष पूछ डालकर समाधान का अनुरोध करेंगे। जिला देवी-देवता कारदार संघ कुल्लू के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा है कि जगती में अधिकतर देवी-देवताओं के निशान के साथ गुर, पुजारी और देवताओं के हारियान सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें