फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ओम प्रकाश को सौंपी लगघाटी कर्मचारी कल्याण संघ की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लगघाटी शिक्षा विभाग कर्मचारी कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कर शिक्षक ओम प्रकाश को अध्यक्ष चुना गया है। शनिवार को लग सदन भुट्टी में आयोजित आमसभा में तीन वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में कला अध्यापक ओम प्रकाश को अध्यक्ष, जेबीटी अध्यापक रविंद्र ठाकुर को महासचिव, शेर सिंह को कोषाध्यक्ष, नीलम को सह सचिव तथा निशा ठाकुर को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी का गठन सेवानिवृत्त शिक्षक तेजा सिंह ठाकुर और वरिष्ठ सलाहकार इंद्र सिंह ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुआ। पूर्व अध्यक्ष कैलाश ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि संघ 30 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं के विकास और प्रोत्साहन के लिए कार्य कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें