फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ओम नमः शिवाय... से गूंजी मनु रंगशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। ओम नमः शिवाय की धुन और नेपाली कलाकार जिज्ञासा सागरी का शानदार नृत्य। तालियों की गड़गड़ाहट। शुक्रवार को मनाली की मनुरंगशाला सांस्कृतिक कार्यक्रम से सराबोर रही। मौका था मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज के सालाना समारोह हरतालिका तीज महोत्सव का। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं से मनाली तीज के रंग में रंग गई। समारोह में एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा मुख्य अतिथि और डीएसपी केडी शर्मा बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान नेपाल सरकार के पूर्व मंत्री भी कार्यक्रम में शरीक हुए।
विज्ञापन

शिव-पार्वती की आराधना से कार्यक्रम का आगाज हुआ। इस बार नेपाल से कलाकार आमंत्रित किए गए थे। जिज्ञासा ने शानदार नृत्य कर धमाल मचाया। खुमान सिंह ने नेपाली गीत मन को कुरा भोजा... गाया तो दर्शक अपनी जगह झूमने पर विवश हो गए। भीड़ इतनी जुटी कि मनुरंगशाला में जगह कम पड़ गई। कई लोगों ने खड़े होकर ही कार्यक्रम का लुत्फ़ लिया।
मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज की मनाली नगर समिति ने हरतालिका तीज का त्योहार मनाया। इसमें प्रदेश के विभिन्न स्थानों से नेपाली समुदाय के लोगों ने भाग लिया। नेपाली गीतों के अलावा बाॅलीवुड के गानों पर भी नेपाली छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने नृत्य किया। समिति के अध्यक्ष साइला लामा ने कहा कि ऐसे समारोह के आयोजनों से नेपाल की संस्कृति का भारत में भी विस्तार हो रहा है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कहा कि नेपाली समाज का भारत के विकास में विशेष योगदान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें