फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रयोगशाला कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बने ओम

Sat, 10 May 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकुमारी महिला अध्यक्ष, नोख सिंह को दी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
विज्ञापन

तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाली संघ की कार्यकारिणी भंग की
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिला शिक्षा विभाग प्रयोगशाला कर्मचारी संघ के चुनाव शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में हुए। इसमें पीठासीन अधिकारी के रूप में हुकम राम और बुद्धि प्रकाश ने भूमिका निभाई।
इस दौरान सबसे पहले तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाली कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया करवाई गई। इसमें सर्व सहमति से प्रधान पद पर डाइट कुल्लू जरड़ के ओम को चुना गया। वरिष्ठ उप प्रधान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश के जालप राम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर के पौने राम बनाए गए। सचिव कुल्लू महाविद्यालय के विनोद कुमार को चुना गया। कोषाध्यक्ष के पद पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार के नोख सिंह और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गड़सा के घनश्याम शर्मा को सलाहकार पद की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला उपाध्यक्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंगश की राजकुमारी, प्रेस सचिव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थरास के दीनदयाल चुने गए। नव नियुक्त प्रधान ओम ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को प्रशासन और सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाकर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें