फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट होने पर विकास योजनाओं में देरी न करें अधिकारी : कंगना

विज्ञापन
कुल्लू में दिशा समिति की बैठक के लिए जाती सांसद कंगना रनौत -संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। बजट उपलब्ध होने के बाद भी विभागीय अधिकारी विकास योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए अनावश्यक देरी कर रहे हैं। यह रवैया किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सांसद कंगना रणौत ने जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में कहा कि विकास योजनाओं में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। सोमवार को आयोजित बैठक के दौरान चौपाड़सा पंचायत की प्रधान बिमला ठाकुर ने लगवैली में चल रहे अवैध खनन का मामला उठाया।
विज्ञापन

इस पर सांसद ने कड़ा संज्ञान लेते हुए वन और खनन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के क्षेत्र में किस आधार पर खनन चल रहा है, इसकी जांच की जाए। इसी दौरान गैर सरकारी सदस्यों ने ढाबों में उपलब्ध हो रहे चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थ उपलब्ध होने का मामला रखा तो इस पर सांसद ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी खूब खरी खोटी सुनाई।
उन्होंने समाज कल्याण विभाग की कार्यप्रणाली को सुधारने की भी बात कही। बैठक में जब लगवैली क्षेत्र से गैर सरकारी सदस्य ने बुजुर्गों को पेंशन न मिलने का मामला उठाया तो सांसद ने विभाग के अधिकारियों को कार्यप्रणाली सुधारने की हिदायत दी।
विज्ञापन

एनएच मामले में तल्ख
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से कुल्लू जिले में चल रही विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। सांसद ने कहा कि पर्याप्त बजट उपलब्ध होने के बावजूद विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। बैठक में एनएच-305 सैंज- लुहरी-औट से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।
कई विभागों से असंतुष्ट दिखीं कंगना
बैठक में पशुपालन, कृषि, आत्मा, उद्यान, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अग्रणी जिला बैंक, लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, सड़क एवं परिवहन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, एनएचएआई, शिक्षा, उद्योग, आरसेटी, कल्याण, आईसीडीएस, श्रम, बीएसएनएल, मत्स्य, प्लानिंग, युवा सेवाएं एवं खेल आदि विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें कई विभागों की उपलब्धियों को लेकर वह संतुष्ट नजर नहीं आई। इस दौरान कार्यवाहक उपायुक्त कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस, आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास सहित दिशा समिति के नामांकित सदस्य तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें