फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वीकेंड में मनाली में बढ़ी सैलानियों की संख्या

Sat, 06 Apr 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड में रौनक बढ़ गई है। पिछले तीन दिन में मनाली में 2,500 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। इसके अलावा लगभग 100 वोल्वो बसों, 80 टेंपो ट्रेवलर में भी पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने से मनाली में रौनक बढ़ गई है। पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। होटलों की ऑक्यूपेंसी और ऑनलाइन बुकिंग भी बढ़ गई है। पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी से पर्यटन कारोबारी गदगद हो गए हैं। ऑक्यूपेंसी भी बढ़कर 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
ऑनलाइन बुकिंग में भी ठीकठाक बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार वीरवार को 775, शुक्रवार को 815 और शनिवार को 974 पर्यटक वाहन मनाली में दाखिल हुए। इसके अलावा वोल्वो बसों, टेंपो ट्रेवलर, में भी रोजाना पर्यटक मनाली आ रहे हैं।
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि पर्यटकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। वीकेंड में इस संख्या में और बढोतरी दर्ज की है।
होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि मनाली में इन दिनों 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है। वीकेंड में ऑक्यूपेंसी 70 फीसदी तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें