फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब दारचा, उदयपुर का सैर सपाटा कर सकेंगे सैलानी

Tue, 07 Mar 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
जिंगजिगबार से बारालाचा की और आते चार युवा। विंटर पर्यटन के लिए शुरू हुआ चार दिवसीय अभियान। संवा
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जिला प्रशासन ने सैलानियों को लाहौल घाटी में प्रवेश करने की अब इजाजत दे दी है। सैलानी तोद घाटी के दारचा और तांदी होते हुए उदयपुर तक यात्रा कर सकते हैं। सैलानी बौद्ध और हिंदू धर्म की अवलोकितेश्वर मंदिर त्रिलोकीनाथ में शीश नवा सकते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले केवल घाटी के होटल और होमस्टे में बुकिंग वाले सैलानियों को ही फोर बाई फोर वाहनों में प्रवेश करने की इजाजत थी। दोपहिया वाहनों में भी सैलानी पहाड़ की सर्पीली सड़क पर अपने सफर को रोमांचक बना सकते हैं।
इसके साथ सैलानी पूरी लाहौल घाटी में सैर कर सकते हैं। घाटी में जिन यात्रियों की बुकिंग नहीं है वे भी सुबह 9:30 बजे घाटी में प्रवेश कर शाम 5:00 बजे तक मनाली लौट सकेंगे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त रोहित शर्मा ने बताया कि मंगलवार से सैलानियों के वाहन लाहौल के दारचा और उदयपुर तक आ जा सकेंगे। यदि इस बीच कभी मौसम खराब हो जाता है तो घाटी के सभी होटल और होमस्टे मालिक अपने मेहमानों को इस बारे में अवगत करवाएं। मंगलवार को भी लाहौल के स्नो प्वाइंट सिस्सू और नॉर्थ पोर्टल में सैलानियों का खूब हुजूम उमड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें