फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब छात्र 20 तक ले सकेंगे दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने बढ़ाई तिथि, विद्यार्थियों को चुकाना होगा विलंब शुल्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी अब 20 अप्रैल तक प्रवेश ले सकेंगे। शिक्षा विभाग ने प्रवेश की तिथियों में दोबारा फेरबदल किया है। अप्रैल में लगातार सरकारी अवकाश रहने के कारण यह बदलाव किया गया है, ताकि कोई विद्यार्थी प्रवेश पाने से वंचित न रहे। इससे उन विद्यार्थियों को फायदा होगा, जो किन्हीं कारणों से प्रवेश नहीं ले पाए थे। अब इन विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए विलंब शुल्क अदा करना होगा।
जिले के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अब विद्यार्थी 20 अप्रैल तक विलंब शुल्क के साथ 12वीं कक्षा तक प्रवेश ले सकेंगे। पहले इन कक्षाओं में 10 अप्रैल तक प्रवेश की तिथि निर्धारित की गई थी। अभिभावक भी जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिलाने में अपनी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक भी अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं। शिक्षक बता रहे हैं कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई की फीस नहीं ली जाती है और न ही विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी रहती है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्रेम ठाकुर ने कहा कि विलंब शुल्क के साथ 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी 20 अप्रैल तक प्रवेश ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें