फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मरीजों को पीजीआई, शिमला ले जाने की मिलेगी बेहतर सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। अब पर्यटन नगरी मनाली में आपातकालीन स्थिति में मरीजों को लाइफ सेविंग स्पोर्ट्स एंबुलेंस पीजीआई चंडीगढ़ और आईजीएमसी शिमला ले जाएगी। इसमें वेंटिलेटर, ईसीजी और ऑक्सीजन आदि की सुविधाएं हैं। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेस नागरिक अस्पताल मनाली को प्रदान की गई है, जिसकी कीमत 28 लाख रुपये है।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोमवार को लाइफ सेविंग स्पोर्ट्स एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे मनाली अस्पताल में विशेषकर दुर्घटना व गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को ले जाने में सुविधा मिलेगी। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने 100 बिस्तरों के मनाली अस्पताल में स्थापित किए जाने वाले 500 लीटर प्रति मिनट क्षमता के ऑक्सीजन संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द इस ऑक्सीजन संयंत्र को अस्पताल में स्थापित किया जाएगा। अस्पताल में जल्द छह से सात और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलेंगी। अस्पताल के साथ लगते मैदान की लगभग सात बीघा जमीन को स्वास्थ्य विभाग के नाम कर दिया गया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर, माउंनटेयरिंग संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी, संयुक्त निदेशक रमन घरसंगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

154 महिला मंडलों को बांटे 17 लाख के चेक
पांच दिवसीय विंटर कार्निवाल मनाली के समय झांकी प्रतियोगिता, कुल्लवी नाटी, फैशन शो, रस्साकशी व उत्कृष्ट कार्य करने वाली सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन माउंनटेयरिंग संस्थान मनाली (अलेऊ) के सभागार में हुआ। इसमें शिक्षा मंत्री ने नग्गर विकास खंड के 154 महिला मंडलों को 15 लाख 40 हजार की राशि के चेक प्रदान किए। इसी तरह कुल्लवी नाटी में लेफ्ट व राइट बैंक के 118 महिला मंडलों को माल रोड पर शानदार नाटी के लिए दो लाख की राशि प्रदान की।
विज्ञापन

झांकी में मां दुर्गा महिला मंडल अव्वल
विंटर कॉर्निवाल की झांकी में मां दुर्गा महिला मंडल मनाली ने पहला, दाणीदार गोशाल ने दूसरा व मथियाणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फैशन शो में जमदग्नि महिला मंडल प्रीणी को पहले स्थान के लिए 10 हजार, महिला मंडल मथियाणा को दूसरे स्थान के लिए 6 हजार व महिला मंडल वशिष्ठ को तीसरे स्थान के लिए 4 हजार रुपये दिए गए। रस्साकशी में मोनिका महिला मंडल हिंबरी, विपाशा महिला मंडल रायसन को पहला व दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए 15 हजार और 10 हजार के चेक प्रदान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें