फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग होगा डबललेन

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री जय राम ठ? - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वीरवार को ब्यास नदी के पार की करीब दो दर्जन पंचायतों के बाशिंदों को तोहफा दिया है। कुल्लू-मनाली एनएच की तर्ज पर अब कुल्लू-मनाली वामतट सड़क को भी डबललेन किया जाएगा। रामशिला से लेकर मनाली तक इस सड़क के डबललेन होने से वामतट होकर भी सफर आरामदायक हो जाएगा। करीब 40 किलोमीटर यह सड़क कई जगह खराब है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वीरवार को जब मनाली में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करोड़ों की सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए तो कुल्लू जिला को कुल्लू-मनाली वामतट को डबललेन करने का तोहफा भी दिया। यह जिला के लिए एकमात्र घोषणा थी जबकि अन्य कोई भी परियोजना जिला के लिए नहीं मिल पाई है। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग डबललेन होने से पर्यटन को पंख लगेंगे। पर्यटक मनाली व आसपास के पर्यटक स्थलों की ओर निकलते हैं। ऐतिहासिक गांव नग्गर भी इसी सड़क के तहत है। लेकिन सैलानियों को लौटते समय खराब सड़क से परेशानी होती है। वामतट मार्ग के डबललेन होने से पर्यटन को फायदा पहुंचेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 40 किलोमीटर लंबी वामतट कुल्लू-मनाली सड़क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट अति शीघ्र तैयार कर ली जाएगी। सड़क के प्रभावितों को मुआवजा देने की बजाय बसाने की कोशिश की जाएगी।
रामशिला बैली ब्रिज तक ही बना है फोरलेन
कीरतपुर-मनाली फोरलेन हाईवे के लिए सड़क को कुल्लू से तीन किलोमीटर दूर रामशिला पुल तक फोरलेन निकाला गया है। इसके बाद फोरलेन रामशिला पुल से लेकर मनाली तक डबल लेन है। अब रामशिला से डबल लेन कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे होगा जबकि वामतट मार्ग भी डबल लेन होगा। पर्यटकों के पास मनाली जाने के लिए विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें