फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब आईबैक्स चौक से पुलिस थाना मनाली तक नो पार्किंग जोन घोषित

Sat, 25 Oct 2025 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के किनारे खड़े वाहनों के कटेंगे चालान, जाम से निपटने के लिए की व्यवस्था
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में पुराने एनएच पर वाहनों की संख्या बढ़ने से पैदा हो रही जाम की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के पुराने नेशनल हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गई है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आईबैक्स चौक से पुलिस थाना तक सड़क को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने वालों के चालान कटेंगे।
अगस्त में आपदा और ब्यास नदी में बाढ़ आने के पश्चात राष्ट्रीय उच्च मार्ग और राज्य उच्च मार्ग कई जगह पर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे मनाली में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आ गई थी। अब स्थिति सामान्य होने के बाद इस सप्ताह से मनाली में देश-विदेश से आ रहे पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लगभग दो माह बीत जाने के बावजूद एनएचएआई ने मनाली बाईपास को अभी तक भी वाहनों के चलने योग्य नहीं किया है। इस कारण सभी छोटे-बड़े वाहनों को पुराने मार्ग मनाली बाजार (बुद्धा चौक से आई-बैक्स चौक होकर) से भेजना पड़ रहा है। इससे ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में पुलिस को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए बुद्धा चौक से लेकर आई-बैक्स चौक तक अनधिकृत रूप से सड़क के किनारे खड़े सभी वाहनों को वहां से हटा दिया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि कोई भी अपने वाहन को अनधिकृत रूप से सड़क पर खड़ा न करें। पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग दें। पुलिस और गृह रक्षकों को ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। वे पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। पुलिस हमेशा जनता की सेवा में तत्पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें