फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिरड़ी झूला पुल में चौपहिया वाहनों की आवाजाही बंद

Wed, 07 Dec 2016 09:37 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
पुल से आते स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित जर्जर पिरड़ी झूला पुल से चौपहिया वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। झूला पुल के बीच में एंगल टूट जाने और प्लेटें उखड़ जाने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल में लगी उखड़ी प्लेटों के कारण राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए आवाजाही बंद कर दी गई है।  पिरड़ी में बने झूला पुल से खराहल घाटी के करीब आधा दर्जन गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। इसके अलावा पुल से रोजाना दर्जनों वाहन आर पार होते हैं। ग्रामीण तुआरू राम, बेसरू देवी, लाली, बीना कुमारी और देवकी नंदन शर्मा के अनुसार पिरड़ी पुल में लगी प्लेटें उखड़ जाने से राहगीर परेशान हैं। पुल से दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। जिससे लोगों को भी पुल पार करने में परेशानी होती है। स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पुल में उखड़ी प्लेटों को जल्द ठीक किया जाए। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उधर, इस मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसके धीमान ने बताया कि पिरड़ी पुल के मध्य में एंगल व प्लेटें उखड़ जाने के खतरे को देखते हुए वाहनों की आवाजाही बंद करवा दी गई है। मेकेनिकल डिविजन को पुल की अस्थायी मरम्मत के लिए लिखा गया है। इसके बाद पुल की स्थायी मरम्मत भी की जाएगी। उपमंडल बंजार, औट-लुहरी राष्ट्रीय राजमार्ग-305 को जोड़ने वाला वैली ब्रिज की हालत भी खस्ता है। कई समय से इस पुल की मरम्मत नहीं की गई है। मरम्मत न होने से पुल की प्लेटें ढीली हो चुकी हैं। वाहन के गुजरते समय इतनी आवाज होती है कि लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रभावित राजेंद्र ठाकुर, बालकृष्ण शर्मा, अश्विनी, लक्ष्मी, राजीव कुमार, बलजीत, सूरज प्रकाश ने विभाग के अधिकारियों से इस पुल की जल्द से जल्द मरम्मत करने का आह्वान किया है। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विनोद कुमार ने कहा कि पुल की जल्द मरम्मत की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें