फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ऑटो के बराबर पहुंचा अब बस का किराया

Sun, 20 Apr 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश सरकार ने सूबे में न्यूनतम बस किराया दोगुना करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले को जनता लगातार विरोध कर रही है, बावजूद इसके सरकार अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

ऐसे में सरकार का यह फरमान जनता की जेब पर भारी पड़ेगा। लोगों ने सरकार के इस फैसले को जनविरोधी करार दिया है। लोगों ने इस फैसले को नकारते हुए कड़ी प्रक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि अब एक या इससे कम के सफर का न्यूनतम किराया दस रुपये देना होगा। यह फरमान खासकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों लोगों पर भारी पड़ेगा। कहा कि शहरों में यह किराया कई जगह ऑटो के किराये के बराबर पहुंच गया है। सरकार का फरमान जनता की जेब खाली करने वाला है, जबकि अब न्यूनतम किराया बढ़ाने के बाद अब महिलाओं को दी जाने वाली आधा किराया माफ और विद्यार्थियों का मुफ्त सफर की सुविधा भी बंद होने वाली है। यह जनता के विरोधी फैसले सरकार ले रही है।
बॉक्स
जनता के हित का रखें सरकार ध्यान
सरकार को इस तरह के फैसले लेने से पहले उनका जनता पर पडऩे वाले असर को अंजाम देखना चाहिए। उसके बाद ही सरकार किसी फैसले को जनता पर थोंपे। - विपन ठाकुर।
बॉक्स
सरकार का फैसला गलत
सरकार ने बस किराया दस रूपये करने का फरमान जारी किया है, जो गलत फैसला है। दोगुना तक बस किराया बढ़ाना जनता विरोधी निर्णय है। सरकार के इस फैसले से आर्थिक बोझ पड़ेगा। -निरत राम।
विज्ञापन

बॉक्स
सरकार फैसले पर करें पुनर्विचार
प्रदेश सरकार ने न्यूनतम बस किराया दोगुना करने का निर्णय लिया है, जो जनता के लिए परेशानी बनेगा। सरकार को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। -सुनील कुमार।
बॉक्स
परिवहन सुविधा आम जनमानस से जुड़ी हुई है। सरकार को बस किराया बढ़ाने का फैसला नहीं लेना चाहिए था। यह फैसला सीधे तौर पर मध्यम और निम्र वर्ग को प्रभावित करेगा। -कुमार सिंह।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें