जिला परिषद न्योली वार्ड से जिला परिषद सदस्य के लिए वीरवार को अपने समर्थकों के साथ मनाली में शिव दासी ने नामांकन भरा। वर्तमान में शिव दासी कराड़सू पंचायत की प्रधान हैं। भारी बारिश और बर्फबारी में शिवादासी मनाली एसडीएम कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर ढोल नगाड़ों की थाप कर रैली का भी आयोजन किया गया।
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उन्हें सफलता मिलती है तो उनकी सबसे पहली प्राथमिकता क्षेत्र में अधूरे कार्यों को गति देने की रहेगी। क्षेत्र की जनता ने मुझे मौका दिया तो मैं विकास के लिए कोई कसर नहीं रखूंगी। रोजगार के साधन, सिंचाई योजनाएं, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोटाधार स्कूल में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाएगा। न्योली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के साथ ही गाहर गांव को बस सेवा सेवा शुरू करने के भी प्रयास किए जाएंगे।