फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो मास्क, नो सर्विस की नीति सख्ती से होगी लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमित मामले दिनोंदिन बढ़ रहे हैं, जो सरकार, प्रशासन और सभी के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व जिले में पिछले लगभग दो माह के दौरान कोरोना पॉजिटिव मामले काफी कम हो गए थे। इससे प्रदेश सरकार ने बंदिशों में रियायत दी थी।
विज्ञापन

आशुतोष गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी जगहों पर नो मास्क, नो सर्विस की नीति जारी रहेगी। इसका कड़ाई के साथ पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। विभिन्न प्रकार की सेवाओं के लिए लोगों को सार्वजनिक, निजी परिवहन, किसी भी सरकारी कार्यालय व निजी प्रतिष्ठानों में प्रवेश करने के लिए अनुमति केवल फेस मास्क के साथ ही दी जाएगी। पर्यटन से संबंधित गतिविधियों के लिए जिले में प्रवेश करने वाले और सैलानियों की कोविड-19 वैक्सीन की एक या दोनों डोज लेने का प्रमाणपत्र अथवा निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट, जो 72 घंटे की हो, उसे देना जरूरी है। डीसी ने कहा कि बाजार या सार्वजनिक स्थलों में लोगों का जमावड़ा लग रहा है। सामाजिक दूरी जैसे कोरोना नियमों का उल्लंघन हो रहा है। ऐसी स्थिति को रोकने के लिए यह जरूरी है कि फील्ड कार्यान्वयन अधिकारी दुकानों, माल, मंडियों, बाजारों आदि भीड़ वाले स्थलों में सख्ती बरतेें और कोविड नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने तथा कोविड टेस्ट के लिए आगे आने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें