फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में नहीं डाक्टर

Thu, 17 Dec 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने से मरीज कड़ाके की ठंड में परेशान होने को मजबूर हैं। हालत यह है कि मरीजों को मालूम ही नहीं होता है कि उन्हें ओपोडी में डॉक्टर मिलेंगे या नहीं। यह जानकारी उन्हें पर्ची बनाने वाले काउंटर पर भी नहीं दी जाती है। मरीज सारा दिन पर्ची को हाथ में लेकर ओपीडी के बाहर डॉक्टरों का इंतजार करते रहते हैं और थक हार कर शाम को बिना इलाज करवाए वापस घरों को लौट जाते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह से आधा दर्जन से अधिक डॉक्टरों ने एक साथ छुट्टी ले रखी है। मरीज चाहे दर्द में तड़पते-तड़पते बेहोश भी हो जाएं, उन्हें पूछने वाला कोई नहीं है। पिछले दो सप्ताह से अस्पताल की यही स्थिति बनी हुई है। जिला अस्पताल प्रबंधन भी एक साथ अवकाश करने वाले डॉक्टरों को रोकने में असमर्थ है। गत वीरवार को नौ डॉक्टर एक साथ अवकाश पर चले गए थे। इसके अलावा दो अन्य डॉक्टर प्रशिक्षण पर थे। ऐसे में डॉक्टरों का अवकाश पर चले जाना लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। लोग कहते हैं कि यदि डॉक्टर वर्षभर में मिलने वाले अवकाश को पूरा कर रहे हैं तो उन्हें एक साथ अवकाश पर न भेजा जाए। लिहाजा, इससे दूरदराज क्षेत्रों से उपचार करने आ रहे मरीजों को काफी दिक्कतों के दौर से गुजरना पड़ रहा है।

वीरवार को शिशु ओपीडी में महिलाएं डॉक्टर का इंतजार करती रहीं लेकिन डॉक्टर काफी देर तक नहीं आए। इस दौरान बच्चे भी दर्द से बेहाल थे। ओपीडी के बाहर खड़ी रीनू और गुड्डी ने बताया कि उनके बच्चे बीमार थे। सुबह से ही वे ओपीडी के बाहर पर्ची बनाने के बाद डॉक्टर का इंतजार करती रहीं। जब डॉक्टर नहीं आए तो उन्होंने निजी क्लीनिकों का रुख किया। लिहाजा, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इन दिनों स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं। सीएमओ कुल्लू वाईडी शर्मा का कहना है कि डॉक्टर अवकाश पर हैं, लेकिन मरीजों का चेकअप किया जा रहा है। कुछ ओपीडी सहित इमरजेंसी ओपीडी में डॉक्टर तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें