फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चंद्राघाटी में नौ जिपलाइन कर दीं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वन और पर्यटन विभाग ने की कार्रवाई, औपचारिकताओं में पाई गईं खामियां
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में कार्रवाई होने से जिपलाइन संचालकों में अफरा तफरी

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के चंद्राघाटी में वनभूमि पर चल रही जिपलाइनों पर जिला पर्यटन विभाग और वन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। इससे साहसिक खेलों से जुड़े पर्यटन कारोबार को झटका लगा है। पर्यटन विभाग ने पर्यटन सीजन को देखते हुए लाहौल की चंद्राघाटी में चल रही जिपलाइनों का निरीक्षण किया। इसमें नौ जिपलाइनों की औपचारिताएं पूरी नहीं होने पर उन्हें बंद करने के आदेश दिए गए।
इन दिनों चंद्राघाटी में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई। पर्यटन सीजन के दौरान कार्रवाई से जिप लाइन संचालकों में हड़कंप है। वन विभाग के खंड अधिकारी बालक राम के बताया कि चंद्राघाटी के कोकसर और सिस्सू पंचायत में नौ जिपलाइन का संचालन हो रहा था। इसे वन विभाग और पर्यटन विभाग ने आगामी आदेश तक फिलहाल बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी रजनीश शर्मा ने बताया कि निरीक्षण में पाई कमियों को पूरा करने को कहा गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें शुरू किया जा सकेगा। पर्यटन सीजन को लेकर पर्यटन विभाग सतर्क है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें