फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में लगेंगे नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे

Tue, 26 Jul 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में जल्द ही नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। विदेशी महिला गैंगरेप केस के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। अब पुलिस भविष्य में इस तरह के मामलों में निगरानी और अन्य गतिविधियों की जानकारी के लिए हाईटैक कैमरे लगवाने जा रही है। इस संबंध में पहले ही उपायुक्त कुल्लू को पुलिस की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अब इस मामले को जोड़ते हुए स्मरण पत्र भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही कैमरा स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नाइट विजन सीसीटीवी से दिन और रात की पूरी गतिविधियां साफ रिकॉर्ड होंगी। वर्तमान में मनाली शहर में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए गए हैं, लेकिन ये नाइट विजन के साथ नहीं है। इस कारण रात को होने वाली गतिविधियों को पहचानना मुश्किल होता है। रविवार सुबह विदेशी महिला के साथ गैंगरेप के मामले में नाइट विजन वाला कैमरा न होने के कारण पुलिस को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ही 24 घंटों में ही मामले का पटाक्षेप करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा से यह मामला दस घंटों से पहले सुलझाया जा सकता था। इधर, डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया था। अब ताजा घटना को जोड़ते हुए स्मरण पत्र लिखा जाएगा। वहीं, पुलिस आईजी मध्य जोन अजय कुमार यादव ने बताया कि नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा होना अनिवार्य है। इस संबंध में डीसी कुल्लू से बातचीत की जाएगी।

इनसेट
ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकोग्नेशन से होंगे लेस
पुलिस की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में नाइट विजन और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकोग्नेशन फीचर से लेस कैमरा लगाने का आग्रह किया गया है। ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकोग्नेशन में किसी भी मौसम और अंधेरे में नंबर को साफ-साफ देखा जा सकता है। इसके माध्यम से किसी भी घटना के दौरान भागने वाले व्यक्ति का गाड़ी नंबर आसानी से पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


बॉक्स
इन स्थानों में लगाए जाएंगे कैमरा
पुलिस ने प्रपोजल में ग्रीन टैक्स बैरियर रांगड़ी, ग्रीन टैक्स बैरियर प्रीणी, पुलिस कंट्रोल रूम के सामने, आईबैक्स चौक, बीएसएनएल ऑफिस के सामने, ओल्ड ब्रिज के पास नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि मामला वर्तमान में डीसी के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें