फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरापिट से टकराई बाइक; बेटे की मौत, मां गंभीर

Tue, 26 Jul 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर भुंतर के समीप कलैहली में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में एक नौजवान की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार मां-बेटा रविवार सुबह करीब तीन बजे भुंतर के साथ लगते पीपलागे स्थित माता नैना देवी मंदिर में देवकारज से वापस घर लौट रहे थे। इस बीच कलैहली के समीप चालक का बाइक से नियंत्रण खो गया और बाइक पैरापिट से टकरा गई। हादसे में दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मां का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक बाइक सवार की पहचान राज कुमार 39 वर्षीय पुत्र रूलदू राम निवासी कलैहली और घायल की मां की पहचान बेगमू देवी 60 वर्ष पत्नी रूलदू राम निवासी कलैहली के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई नारायण ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। उधर, सड़क हादसे में नौजवान की मौत से कलैहली व इसके आसपास मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें