फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा में रात को भी मिलेगी बस सुविधा

Sun, 11 Oct 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा उत्सव पर लोगों को बेहतरीन सुविधा प्रदान करने के लिए प्रदेश के अन्य डिपुओं से भी बसें मंगवाई जा रही हैं। निगम ने जिले के विभिन्न रूटों पर तीस अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। एचआरटीसी की ये बसें जिले के ग्रामीण रूटों पर मेले के दौरान लोगों को सुविधा मुहैया कराएंगी।
विज्ञापन


इसके लिए परिवहन निगम ने अभी से कवायद शुरू कर दी है। मेले के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर अक्सर बसों की बेहद किल्लत रहती है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को टैक्सियों और जीपों में अधिक भाड़ा देकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। इसके चलते लोगों को अधिक धन खर्च करना पड़ता है। दशहरा में कुल्लू डिपो यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रामीण रूटों पर उचित सुविधा मुहैया करवाएगा। मेले के दौरान लेफ्ट बैंक मार्ग, लगवैली, मनाली, भुंतर, खराहल बिजली महादेव, आनी सहित ग्रामीण रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शर्मा ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव के दौरान प्रदेश के अन्य डिपुओं से तीस बसें मंगवाई गई हैं। इन बसों को जरूरत के मुताबिक जिले के विभिन्न ग्रामीण रूटों पर चलाया जाएगा। दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में परिवहन निगम लोगों के लिए रात्रि बस सुविधा मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें