फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वीकेंड पर एनएच जाम, जीभी में तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन

Sat, 07 Jun 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार के जिभी के समीप जाम में फंसी एचआरटीसी की बसें यात्री परेशान।- वीडीओग्रैब
विज्ञापन
गाड़ियों में फंसे रहे सैकड़ों सैलानी, एचआरटीसी बसों के भी थम रहे पहिये
विज्ञापन

बंजार,जीभी, घियागी, सोझा और जलोड़ी में जाम लगने से बढ़ीं लोगों की दिक्कतें

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार/कुल्लू। वीकेंड पर सैलानियों की भरमार से औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 जाम हो गया। शनिवार को बंजार के पर्यटन स्थल जीभी में करीब तीन घंटे तक लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बंजार से आगे कोटलाधार से लेकर घियागी तक लगभग तीन किलोमीटर तक जाम लगा रहा। शनिवार दोपहर बाद दो बजे से लेकर 5:00 बजे तक जाम लगने से आम लोगों के साथ हजारों सैलानी गाड़ियों में फंसे रहे। तंग और खस्ताहाल हाईवे होने के कारण रोज जाम लग रहा है। 5 जून को भी जीभी में दो घंटे तक जाम लग गया था। शनिवार को लगे जाम में सैकड़ों सैलानियों के साथ तीन से चार एचआरटीसी बसें भी हाईवें में रेंग-रेंगकर चलती रहीं। ये बसें गाड़ागुशैणी, आनी की तरफ से आ रही थीं। जीभी में टैक्सी चालक खेम वर्मा, निहाल और राजेंद्र ने कहा कि वीकेंड को हाईवे-305 पर वाहनों की लाइन लग गई। कहा कि कोटलाधार से जीभी, घियागी, सोझा और जलोड़ी दर्रा में सुबह से लेकर शाम तक वाहन रेंगते नजर आए। हालांकि, सैलानियों की हुजूम से घाटी के पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं, मगर जाम से आम से लेकर सैलानियों को परेशानी उठानी पड़ी। घाटी में पर्यटन सीजन को नियमित पुलिस के जवानों की तैनाती न होना भी जाम का कारण है। बताया जा रहा है कि जीभी में लगे जाम को खोलने के लिए बंजार से पुलिस से जाना पड़ा और तब जाकर बड़ी मशक्कत से जाम को खोला गया है। शाम 7:00 बजे हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। पुलिस उप अधीक्षक बंजार शेर सिंह ने कहा कि पुलिस को यातायात को सुचारू कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें