फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मुख्यमंत्री से मिले नगर परिषद कुल्लू के नए प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू की नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की एक टीम ने विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नगर परिषद की पूरी टीम को जीत की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर परिषद स्थानीय विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और प्रदेश सरकार कुल्लू शहर के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर परिषद की ओर से जनहित में तैयार किए जाने वाले विकास कार्यों और योजनाओं को सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। नगर परिषद की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विशेष रूप से महिला जनप्रतिनिधियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने महिला प्रतिनिधियों से आगे बढ़कर नेतृत्व करने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें