कुल्लू-मनाली में इन दिनों पर्यटको की संख्या में काफी कमी आई है। पर्यटको से भरा रहने वाले मॉल रो
मनाली। मानसून के बीच पर्यटन सीजन भले ही सुस्त पड़ गया हो, लेकिन वीकेंड पर मनाली की रौनक बरकरार है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार इन दिनों प्रतिदिन 500 से 600 पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। करीब 50 वोल्वो बसों के जरिए भी पर्यटक यहां आ रहे हैं।
शनिवार को पर्यटकों ने रोहतांग, शिंकुला, सोलंगनाला और आसपास के पर्यटन स्थलों का रुख किया। शाम होते ही मालरोड पर पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई। होटल कारोबारियों का कहना है कि पीक सीजन की तुलना में पर्यटकों की संख्या कम है। वीकेंड के दौरान कई होटलों की ऑक्यूपेंसी 40 प्रतिशत तक पहुंच रही है। होटल कारोबारी नरेंद्र सूद, गोविंद राम और घनश्याम ठाकुर ने बताया कि मौसम अनुकूल रहने के कारण पर्यटकों का मनाली पहुंचना जारी है।उनका कहना है कि यदि मौसम सामान्य बना रहा तो आने वाले वीकेंड में पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती है।