फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घंटों की बजाय मिनटों में मिलेंगे एक्सरे

विज्ञापन
New modern digital X-ray machine placed in Kullu hospital
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अब मरीजों को घंटों की बजाय कुछ ही मिनटों में एक्सरे की रिपोर्ट मिलेगी। ब्लड बैंक सोसायटी कुल्लू ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एक नई आधुनिक डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित की है।
विज्ञापन

इसका उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने शुभारंभ किया। इस मशीन के जरिये होने वाले एक्सरे की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। वहीं छाती के एक्स-रे का समय भी कम लगेगा। जबकि पहले एक्सरे रिपोर्ट आने में काफी समय लग जाता था। अब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एक्सरे करवाने आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उपायुक्त ने कहा कि यह आधुनिक प्रणाली एक्सरे तकनीक है। पहली बार ब्लड बैंक सोसायटी कुल्लू ने प्रदेश के जिला अस्पतालों में स्थापित की है। यह सुविधा रिमोट एक्सेस के लिए अधिक सहायक होगी। मरीजों के समय की बचत भी करेगी और एक्सरे रिपोर्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पहली बार हुई स्थापित, अब तीन हुईं एक्सरे मशीनें
कुल्लू अस्पताल में एक्सरे मशीन की संख्या तीन हो गई है। जबकि इससे पूर्व अस्पताल में दो मशीन स्थापित थीं। यह आधुनिक सुविधा से लैंस एक्सरे मशीन अस्पताल में पहली बार स्थापित की गई है। एक्सरे रिपोर्ट मरीजों को उसी समय दे दी जाएगी। इसके साथ ही सीरियस मरीजों को भी एक्सरे करवाने के लिए घंटों लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा , ब्लड बैंक सोसायटी के अध्यक्ष विनीत सूद, कांता, गोपाल कृष्ण, राजकुमार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अब एक्सरे की रिपोर्ट मिलेगी जल्दी : एमएस
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के एमएस डॉ. नरेश ने बताया कि ब्लड बैंक सोसायटी कुल्लू की ओर से
अस्पताल में एक और एक्सरे मशीन लगाई गई है। अब मशीनों की संख्या तीन हो गई है। इस आधुनिक एक्सरे मशीन से मरीजों को रिपोर्ट मिनटों में मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें