फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: न मुखिया न शिक्षक, लड़खड़ाई पढ़ाई

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिगेढ़।
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिगेढ़ में 215 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने से अभिभावक भी चिंतित हैं। स्कूल प्रमुख समेत शिक्षकों के आठ पद रिक्त हैं। इसमें प्रवक्ता अंग्रेजी, इतिहास, कंप्यूटर साइंस, मेडिकल, नॉन मेडिकल, डीपीई और पीईटी का पद खाली है।
विज्ञापन

साथ ही अधीक्षक के साथ क्लर्क का पद भी खाली चल रहा है। स्कूल में 10 पद रिक्त होने से परेशान स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को ज्ञापन भेजा है।
शिक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन में एसएमसी के अध्यक्ष हरी राम ने कहा कि स्कूल में तीन पंचायतों के 215 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। शिक्षक न होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई की चिंता सता रही है। कहा कि प्रिंसिपल का पद 2022 से रिक्त चल रहा है। अंग्रेजी प्रवक्ता का 2016 से जबकि इतिहास प्रवक्ता का पद 2020 से रिक्त है। एक महीने से पीईटी का पद भी रिक्त हो गया है। अधीक्षक और लिपिक के पद भी खाली हैं। एसएमसी के अध्यक्ष हरी राम का कहना है कि शिक्षकों की कमी के कारण बिशलाधार, कोटासेरी और मुहान पंचायतों के विद्यार्थी अब दूसरे स्कूलों में जाने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष हरी राम ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों के पदों को भरने के लिए कई बार शिक्षा विभाग और सरकार से गुहार लगाई, मगर किसी भी अध्यापक की नियुक्ति नहीं हुई है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से स्कूल में अध्ययनरत 215 छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए रिक्त पदों को भरने की गुहार लगाई है।
...
जिला कुल्लू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में जहां शिक्षकों के पद खाली हैं, उसकी रिपोर्ट शिमला भेज दी है। शिक्षकों की नियुक्ति उच्च शिक्षा विभाग के निदेशालय की ओर से की जाती है।
विज्ञापन


9अमर चौहान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें