फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्नो मैराथन में भाग लेने मनाली पहुंचे नेवी के अधिकारी

Thu, 07 Mar 2024 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। अटल टनल रोहतांग के नाॅर्थ पोर्टल पर स्थित सिस्सू में 10 मार्च को होने वाली स्नो मैराथन में भाग लेने के लिए भारतीय सेना के जवान पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को भारतीय नौसेना के 13 नाविकों ने स्नो मैराथन के आउटरीच प्रोग्राम के तहत मनाली शहर का दौरा किया। स्नो मैराथन में कुल 25 अधिकारी भाग ले रहे हैं, जबकि अन्य जवान भी जल्द मनाली पहुंचेंगे।
विज्ञापन

यह जवान कोच्चि, मुंबई और विशाखापट्टनम से मैराथन में भाग लेने आए हैं। मनाली पहुंचने पर इन जवानों नले एक निजी स्कूल के बच्चों को सेना में अपना भविष्य बनाने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने स्कूल के 60 विद्यार्थियों को सेना में भविष्य की संभावनाओं पर पर जागरूक किया। इंडियन नेवी के टीम लीडर कमांडर दिनेश बाली की अगुवाई में जवानों ने अपने कार्यक्षेत्र के अनुभव सांझा किए और विद्यार्थियों को नेवी में अपना करियर तलाशने के लिए प्रेरित किया। कमांडर बाली ने कहा कि नेवी की डिफेंस लाइन में भारतीय सेना की अहम भूमिका है। उन्होंने नेवी के कई अनछुए पहलुओं से अवगत करवाया। इा दौरान छात्राओं ने नेवी अधिकारियों से सवाल भी पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें