फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आपदा के आठ माह के बाद भी लोट-बालू नहीं पहुंची बस

Thu, 07 Mar 2024 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में आई आपदा के जख्म अभी तक नहीं भर पाए हैं। आपदा से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के कारण निगम की बसें आठ महीने से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं। ऐसा ही मामला कांडीबाग-लोट-बालू सड़क का है, जहां पर आठ महीने से बस नहीं पहुंच रही है। इस कारण रघुपुरघाटी की दो पंचायतों के 15 गांव के लोग परेशान हैं। उन्हें बस लेने से लेकर घर आने के लिए तीन से चार किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आपदा के समय राणाबाग-कांडीबाग-बालू सड़क की हालत बद से बदतर हो गई थी। भूस्खलन व डंगे गिरने से रघुपुर की जनता को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। कांडीबाग के आगे बगोला नामक जगह पर सड़क का डंगा गिरा है, जो आठ माह बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इसी डंगे के चलते बस बालू, बलेहड़ और लोट तक नहीं पहुंच पाती है।
अब लोगों को बस लेने के लिए घर से तीन से चार किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। सफर लंबा होने से कई बार बस भी छूट जाती है। वहीं, शाम के वक्त भी सवारियों को कांड़ीबाग या फिर ब्यास मोड नामक जगह से पैदल घर पहुंचने को विवश हैं। पैदल चढ़ाई होने से लोगों को घर पहुंचने के लिए एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। इसके अलावा आम लोगों के साथ बीमार लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी बेली राम, संजय कुमार, कुमार सिंह, ओम प्रकाश, सोहन लाल, रंजीत सिंह राठौर, धर्म सिंह व टेक सिंह ने कहा कि आपदा को आठ महीने गुजर गया है। मगर लोक निर्माण विभाग राणाबाग-लोट-बालू सड़क को बस के लिए सुचारू नहीं कर पाया है। बगोचा के पास डंगा लगाने का काम बंद पड़ा है। इसे लोगों का इंतजार और भी लंबा खींचा चला जा रहा है। इसे बगोला, खाटू, घुहाटन, बालू, बलहेड़, लोट, पारला लोट, गनोचा, बनाला, जुहड़, दपांदा, फनौटी, निचली फनौटी, डोहाड़ व धार गांव के लोगों को बस के बिना धक्के खाने पड़ रहे हैं।

राणाबाग-लोट-बालू सड़क की आपदा से भारी नुकसान पहुंचा था। इसमें डंगे लगाने का कार्य चल रहा है। सड़क कांडीबाग मतक बस के लिए ठीक कर दी है। इसके आगे कुछ जगहों पर डंगे लगाने का काम जारी है। प्राथमिकता के आधार पर बस योग्य तैयार की जा रही है।
- मनीष कुमार, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी

आठ महीने से रघुपुर घाटी की दो पंचायतों की जनता बस का इंतजार कर रही है। लोग कड़ाके की ठंड में बस को पकड़ने के पैदल चलने को मजबूर है। लोक निर्माण विभाग को चाहिए कि वह प्राथमिकता के आधार पर लोगों को आ रही समस्या को देखते हुए सड़क को बहाल करें।
-धर्म सिंह, बनाला
कांडीबाग से आगे बस लोट व बालू गांव जाती है। इसमें स्कूल-कालेज व आम लोगों सफर करते हैं। मगर सड़क की हालत ठीक नहीं होने से बस गंतव्य तक नहीं आ रही है। ऐसे में लोगों को सुबह और शाम को मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। सड़क जल्द बहाल की जाए, ताकि राहत मिले।
विज्ञापन

-टेक सिंह, घुहराटन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें