फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नवनीत सूद बने कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता

विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता नियुक्त नवनीत सूद।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठित मीडिया विभाग की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस नई कार्यकारिणी में कुल्लू के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता नवनीत सूद को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पैनल का सदस्य नियुक्त किया है। नवनीत सूद की ताजपोशी पर कुल्लू जिला कांग्रेस, अधिवक्ता परिषद तथा विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

नवनीत सूद ने कांग्रेस आलाकमान, प्रदेश नेतृत्व और संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जता कर उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें