फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। चारु फाउंडेशन और नवचेतना स्पेशल स्कूल कुल्लू की ओर से रविवार को विशेष बच्चों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जबकि वर्ष 2026 के लिए छात्रवृत्ति की राशि भी वितरित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रोटरी क्लब मनाली की अध्यक्ष मीनाक्षी कैस्टेलिनो और रोटरी क्लब कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष अंशुल पराशर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की। चारु फाउंडेशन के ट्रस्टी कमलेश कुमार धीमान और नवचेतना के शेरू राम ने अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह में कार सेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह डांग, नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड की सचिव शालिनी वत्स किमटा, सहारा वृद्ध आश्रम की अनीता और साफिया फाउंडेशन की श्रुति मौर्य भारद्वाज विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर नवचेतना स्पेशल स्कूल के सचिव शेर राम शरेहली ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया। मंच संचालन बिज्जू कुल्लू ने किया। समारोह में बच्चों के अभिभावकों, शिक्षकों और अन्य गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें