फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड मामला कांग्रेस की भ्रष्ट मानसिकता का जीवंत प्रमाण : गोविंद

Sun, 20 Apr 2025 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में प्रैस वार्ता को संबो​धित करते पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर।-संवाद
विज्ञापन
कहा, स्वतंत्र भारत के सबसे गंभीर भ्रष्टाचार मामलों में से एक
विज्ञापन

जनता के पैसे को गांधी परिवार की छवि सुधारने में खर्च कर रही सुक्खू सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह मामला स्वतंत्र भारत के सबसे गंभीर भ्रष्टाचार मामलों में से एक है,जिसने यह साफ कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता को साधन मानकर चलती रही और उसने देशहित के बजाय सिर्फ परिवार हित को प्राथमिकता दी।
मनाली में पत्रकार वार्ता में गोविंद सिंह ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना 1938 में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी और इसका उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम की आवाज को बुलंद करना, भारत की अस्मिता और आत्मनिर्भरता के लिए लोगों को जागरूक करना था। मगर आज उसी संस्था को कांग्रेस नेतृत्व द्वारा अपनी पारिवारिक संपत्ति बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार किस तरह से जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रही है, इसका शर्मनाक उदाहरण नेशनल हेराल्ड अखबार को दिए गए करोड़ों रुपये के विज्ञापन हैं। यह न केवल वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला है, बल्कि यह सरकार की मानसिकता को भी उजागर करता है। कांग्रेस सरकार ने नेशनल हेराल्ड को 2.34 करोड़ के विज्ञापन दिए गए। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बयान दिया है कि नेशनल हेराल्ड हमारी अपनी अखबार है, हम उसमें खूब विज्ञापन देते रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह बयान न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि यह यह भी सिद्ध करता है कि कांग्रेस सरकार जनता के पैसे को कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार की छवि सुधारने में खर्च कर रही है। ठाकुर ने कहा कि यह घोटाला केवल एक वित्तीय घोटाला नहीं है, बल्कि यह सिद्धांतों, नैतिकता और सार्वजनिक विश्वास के साथ धोखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें