फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नथान स्कूल के मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नथान में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लरांकेलो के प्रधान ऋषि किशोर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य पलदन दोरजे ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर सालभर की उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं, विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ऋषि किशोर ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की सीख दी। उन्होंने नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली छात्रा अंशुल को सम्मानित किया गया। अंशुल ने वाणिज्य संकाय में पूरे हिमाचल प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दौरान समाजसेवी कोमल वैद्य, एसएमसी प्रधान इंद्र ठाकुर, सलाहकार राजेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ सदस्य एवं शिक्षाविद अमर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें