फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में अरछंडी को हराकर नग्गर स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पतलीकूहल/कुल्लू। जिले में अंडर-14 स्कूली खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं। छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नग्गर स्कूल विजेता बना है। टीम ने फाइनल मैच में अरछंडी को हराया।
खो-खो में जाणा स्कूल ने पहला और अरछंडी स्कूल को दूसरा स्थान मिला। बैडमिंटन में मनाली स्कूल प्रथम और प्रीणी द्वितीय रहा। तीन दिन तक चले इन खेलों में ऊझी घाटी के 20 स्कूलों के 255 छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विकास खंड नग्गर की 13वीं खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें कांग्रेस नेता देेवेंद्र नेगी मुख्यातिथि थे। प्रतियोगिताएं बड़ाग्रां बिहाल स्कूल में हुईं। मुख्यातिथि ने उन्होंने विजेता और उपविजेता स्कूलों केे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

नेगी ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और छात्रों के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा के अलावा खेलों सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की भी अहम भूमिका रहती हैं। खेलें छात्रों का मानसिक विकास करती हैं। उधर, दियार में कुल्लू खंड एक की अंडर-14 स्कूली खेलकूद में जरी स्कूल का दबदबा रहा। स्कूल की टीम ने कबड्डी, वालीबाल और बैडमिंटन में जीत दर्ज की। फाइनल में जरी स्कूल की टीम ने वॉलीबाल में जल्लूग्रां को हराया है। बैडमिंटन के फाइनल में निजी स्कूल शाह और कबड्डी में ठेला को हराया है। इस दौरान थानीय पंचायत प्रधान कौशल्या देवी, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लाल चंद कटोच, मुख्य अध्यापक प्रेम शर्मा और चेतराम नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें