फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली के अध्यक्ष और कुल्लू नप उपाध्यक्ष हारे

Sun, 10 Jan 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतीराज चुनावों में जहां भाजपा को सफलता मिली थी, वहीं नगर निकाय चुनावों में पूरी गेम उल्टी हो गई। भुंतर को छोड़े दें तो सभी जगह कांग्रेस के उम्मीदवारों ने बाजी मारते हुए भाजपा का सूपड़ा ही साफ कर दिया है, लेकिन कुल्लू नगर परिषद के उपाध्यक्ष अपनी सीट नहीं बचा पाए।
विज्ञापन


 पहली बार चुनाव लड़ रहे भाजपा के उम्मीदवार बिमल तरुण ने उन्हें करारी मात दी। इसके अलावा कुल्लू नगर परिषद में भाजपा पूरे बहुमत में है। कुल्लू नगर परिषद में भाजपा को मात्र दो सीटों से संतोष करना पड़ा। जबकि, कांग्रेस सात सीटें कांग्रेस, दो भाजपा, एक हिलोपा और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। ऐसे में कांग्रेस को अध्यक्ष बनाने का पूर्ण बहुमत है। मनाली नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 में भाजपा के युवा नेता मनोज लारजे ने परिषद के मौजूदा अध्यक्ष रूपचंद नेगी को शिकस्त देकर सबको चकित कर दिया है।

 कुल्लू नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 में भाजपा समर्थित तरुण विमल ने परिषद के मौजूदा उपाध्यक्ष और वीरभद्र के करीबी माने जाने वाले मनु शर्मा को धूल चटाई। नगर निकायों के चुनाव परिणामों ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी परेशानी में डाल दिया है। जिप चुनाव में जहां कांग्रेस पर भाजपा ने बढ़त बनाई थी, अब नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ गई है। कुल्लू नगर परिषद अध्यक्ष का पद महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित है। लिहाजा वार्ड 6 से जीती बिमला महंत को सरदारी मिलने की अटकलें तेज हो गई हैं। परिषद के पूर्व अध्यक्ष रहे गोपाल कृष्ण महंत और बिमला महंत के देवर भी वार्ड नंबर 9 से चुनाव जीते हैं। नगर पंचायत बंजार के कुल सात वार्ड में भाजपा के हाथ दो और कांग्रेस के हाथ पांच सीटें आई हैं। इसके विपरीत भुंतर नगर पंचायत में भाजपा को पांच सीटों पर सफलता मिली है। यहां कांग्रेस को दो उम्मीदवारों से ही संतोष करना पड़ा है। ऐसे में भुंतर को छोड़ कर सभी अन्य नगर निकायों पर कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें