फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शहर में निकाला नगर-कीर्तन

Wed, 05 Nov 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में नगर कीर्तन करते हुए।
विज्ञापन
कुल्लू। गुरु नानक देव के प्रकाश पर गुरुद्वारा सिंह सभा कुल्लू की ओर से मंगलवार को नगर-कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में गतका दलों ने खूब करतब दिखाए। शहर में निकले नगर कीर्तन से माहौल भक्तिमय हुआ।
विज्ञापन

सुबह से अखाड़ा बाजार स्थित गुरुद्वारा में संगत के जुटने का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर बाद नगर-कीर्तन का सिलसिला शुरू हुआ। नगर कीर्तन में भव्य झांकी देखते ही बन रही थी। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब अखाड़ा बाजार से आरंभ होकर ब्यासा मोड़, सरवरी, शीतला माता मंदिर होते हुए ढालपुर और फिर यहा से वापस गुरुद्वारा अखाड़ा बाजार में संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर संगत का स्वागत किया। इस दौरान गतका दलों द्वारा पारंपरिक सिख युद्ध कला का शानदार प्रदर्शन किया गया जिसे देखकर संगत मंत्रमुग्ध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें