फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नैक टीम ने कुल्लू कॉलेज प्राचार्य को सौंपी रिपोर्ट

विज्ञापन
कुल्लू कालेज में नैक पीयर टीम ने कॉलेज प्राध्यापकों के साथ एक्जीट मीटिंग करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम ने वीरवार को भी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में व्यवस्थाओं की पड़ताल की। टीम ने विभिन्न कमेटियों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर गोपनीय रिपोर्ट तैयार की। बैठक में बंद लिफाफे में गोपनीय रिपोर्ट महाविद्यालय प्राचार्य को देकर टीम लौट गई। अब कॉलेज प्रशासन को नैैक मुख्यालय से मिलनेे वाले ग्रेड का इंतजार है। इससे पहले कुल्लू कॉलेज की ग्रेडिंग बी प्लस प्लस रही थी।
विज्ञापन

राजस्थान के बनस्थली विद्यापीठ में रसायन विज्ञान विभाग की प्रो. जया द्विवेदी नैक टीम की चेयरपर्सन थीं। इनके साथ संगीत विभाग के प्रो. ईश्वर चंद्र पंडित (गुजरात) सदस्य समन्वयक और प्राचार्य कैप्टन राजीव सिंह (महाराष्ट्र) बतौर सदस्य उपस्थित रहे। कुल्लू कॉलेज की प्राचार्य डॉ. बृजबाला और आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. बिंता ठाकुर के साथ बैठक के बाद नैक टीम ने कॉलेज प्राध्यापकों के साथ एग्जिट मीटिंग की।
नैक टीम की चेयरपर्सन प्रो. जया द्विवेदी ने कॉलेज प्रबंधन की तैयारियों की तारीफ की। चेयरपर्सन ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय अध्ययन और अध्यापन में अव्वल है। अनुसंधान के क्षेत्र में भी कार्य करे, तो प्रदेश का अव्वल महाविद्यालय बन सकता है। एग्जिट मीटिंग में नैक टीम के अन्य सदस्यों नेे भी कॉलेज प्रबंधन के सामने अपने दो दिनों के अनुभव रखे। टीम ने उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक डॉ. मनदीप शर्मा की उपस्थिति में अपनी गोपनीय रिपोर्ट को बंद लिफाफे में प्राचार्य बृजबाला को सौंपा। कहा कि ग्रेड मिलने के बाद ही रिपोर्ट को खोला जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें