फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज में मशाल जुलूस निकाल बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सैंज में कारगिल विजय दिवस पर विजयी जुलूस निकालते हुए भाजपा के पदा​धिकारी
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। कारगिल विजय दिवस की स्वर्ण जयंती के अवसर पर वीर सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जा रहे हैं। वीरवार को विजय दिवस की पूर्व संध्या पर बंजार भाजपा ने सैंज में देश के वीर सैनिकों की याद में मशाल जुलूस निकाला। बंजार भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित इस मशाल जुलूस में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बंजार भाजयुमो के अध्यक्ष वेदराम ठाकुर की अध्यक्षता में मशाल जुलूस में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जांबाजों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजयुमो अध्यक्ष वेद राम ठाकुर ने कहा कि 25 वर्ष पूर्व कारगिल में जिन भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की, उनके सम्मान में मशाल जुलूस निकाला गया।
भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर ने कहा कि वीर शहीदों के देश के लिए दिए बलिदान का हमें सम्मान करना चाहिए। भाजपा नेता ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि भारत के तमाम देशवासियों के लिए 26 जुलाई का दिन महत्वपूर्ण दिवस है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें