वार्षिक समारेाह में एसएमसी अध्यक्ष वीर सिंह ने नवाजे होनहार
अविनीश और कनक को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मड्ग्रां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। इसमें स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा।
विद्यार्थियों ने लाहौली, पंगवाली, कुल्लवी लोकनृत्य पेश कयया।
प्राथमिक विद्यालय रतोली, चारु, नामू, कोराकी, आहत और माध्यमिक विद्यालय सलपट के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। ..मेरी प्रीति जिंटा कोखे चोली तू गाने पर झूम उठे।
इसके अलावा साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा पर भी शानदार नाटक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीर सिंह राजपूत मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों से शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में आगे रहने की अपील की है। इससे पहले प्रधानाचार्य लालपत शर्मा ने वर्षभर में हुई स्कूली गतिविधियों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
12वीं कक्षा के छात्र अविनीश और छात्रा कनक को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा। छठी कक्षा की स्नेहा, आदित्य और तानिया, सातवीं कक्षा के सिद्धार्थ ठाकुर, हर्षल, जयंत, आठवीं कक्षा की अश्मिता, अक्षरा, सृष्टि, नौवीं कक्षा की नंदनी ठाकुर, अर्पिता, कुनाल दीपक ठाकुर, दसवीं के में उदय, अर्चिता, प्राशिका को पुरस्कृत से नवाजा गया है। वहीं, 11वीं कक्षा के कला संकाय विजेता, कनक, स्मृति तथा 12 वीं कक्षा के गौतम, रितेश और संचिता को पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा राज्य स्तरीय कुराश खेल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने औा राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाली आशा कुमारी को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान शकोली के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, त्रिलोकनाथ के प्रधानाचार्य नरेश लाल, सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मोहन लाल, प्रेम लारजे, छापे राम आदि उपस्थित रहे।