फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तौ संगे मिली मेरी नजरां..पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में सूत्रधर वर्षगांठ समारोह के दौरान नाटी पेश करतीं छात्राएं। -संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम के 49वें वर्षगांठ उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने खूब रंग जमाया। लोकगायक जीवन बुड़ाल ने नदी का किनारा फिल्मी गीत पेश कर माहौल को रंगीन बनाया। सूत्रधार कला संगम के अन्य कलाकारों ने भी पहाड़ी, फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

लोक कलाकार संजय पुजारी ने तौ संगे मिली मेरी नजरां मुबे पता कीछ नी लागा... पहाड़ी गीत पेश कर दर्शकों को खूब झुमाया। विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभागी ने लोक गीत प्रतियोगिता में जुग-जुग जियो धारा रे गुजरो... गीत पेश कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भारत भारती स्कूल की प्रतिभागी ने रघुवर मेरे राह निहारे... भजन पेश किया। ब्रिलियंट ग्लोबल स्कूल शास्त्रीनगर की सहजल ठाकुर ने लोक गीत प्रतियोगिता में साजन आऊ काली राती, वसुंधरा ने जुग-जुग जियो धारा रे गुजरों... लोक गीत पेश किया। इसके अलावा समूह गान में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने घिर घिर आई काली घटा छाई... गीत पेश किया। साई स्टार के विद्यार्थियों ने नई डगर नया सफर... गीत पेश कर मनोरंजन किया, जबकि कुल्लू वैली वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने बरखा की आई बहार.. गीत पेश कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने वाद्यवृंद, समूहगान, लोकगीत, फिल्मी गीत, फैशन शो, लोकनृत्य (कुल्लवी) तथा समूह नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें