फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हत्या के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 29 Oct 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकवरी होने से पुलिस ने नहीं मांगी थी रिमांड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली/कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के अलेऊ गांव में पत्नी की हत्या के आरोपी को अदालत ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा है। तीन की पुलिस रिमांड के बाद मनाली पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

हत्या के आरोपी से पुलिस ने रिकवरी कर ली है। ऐसे में पुलिस ने रिमांड नहीं मांगी। अदालत ने आरोपी रोहित कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा है।
बता दें कि 26 अक्तूबर को किराये के कमरे में रोहित ने अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी थी। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाकर परिजनों को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान रोहित ने छुरी से गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि रोहित कुमार निवासी मंगलपुर जिला जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें