फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लावारिस कुत्तों की समस्या से निजात दिलाएगी नगर परिषद

Wed, 19 Nov 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जनरल हाउस में लाया जाएगा नसबंदी और आश्रय स्थल बनाने का प्रस्ताव
विज्ञापन

लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए उठाए जाएंगे सख्त कदम

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू शहर में बढ़ती लावारिस कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने जा रही है। जल्द ही जनरल हाउस में प्रस्ताव पेश किया जाएगा जिसमें नसबंदी और आश्रय स्थल बनाने जैसे स्थायी समाधान शामिल किए जाएंगे।
नगर परिषद ने आने वाले दिनों में जनरल हाउस बुलाकर समस्या का समाधान निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि नगर परिषद मनाली ने अपने क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की नसबंदी करने को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब कुल्लू नगर परिषद भी कुत्तों की जन्म संख्या पर नियंत्रण के लिए योजना बनाएगी। नग परिषद दो साल पहले भी सौ से ज्यादा कुत्तों की नसबंदी एक निजी संस्था के माध्यम से कर चुकी है। इसके बाद फिर से शहर में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। क्षेत्र में 500 से अधिक लावारिस कुत्ते हैं। इन्हें न तो कोई पालने वाला है और न ही इनसे निजात दिलाने के लिए ठोस प्रयास किए गए। अब नगर परिषद के जनरल हाउस से समस्या का स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


कुत्ते के काटने के आंकड़े बढ़े
कुत्ताें के हमले की बात की जाए तो हर साल जिले में यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यह आंकड़ा तीन साल पहले सालाना 1600 था जो अब 2400 से अधिक पहुंच गया है। यह आंकड़ा निश्चित रूप से कठोर कदम उठाने की ओर संकेत कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद और अमर उजाला में प्रकाशित खबरों के बाद नगर परिषद ने जनरल हाउस में इस मसले को गंभीरता से उठाने को लेकर तैयारी कर दी है।
विज्ञापन


शहर मेंं बढ़ती लावारिस कुत्तों की जन्म संख्या को नियंत्रित करने और उनके लिए आश्रय बनाने के संदर्भ में नगर परिषद जल्द जनरल हाउस बुलाएगी। दो साल पहले भी नगर परिषद ने एक सामाजिक संस्था के माध्यम से कुत्तों की नसबंदी का कार्यक्रम चलाया था। अब फिर से लावारिस कुतों की नसबंदी पर विचार किया जाएगा। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें