फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फ्लाइंग फेस्टिवल में पर्वतारोहण संस्थान रहा उपविजेता

विज्ञापन
​शिमला फ्ला​इगं फे​स्टिबल में टीम वर्क में उप विजेता टीम।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। शिमला से सटे जुन्गा क्षेत्र में ग्लाइड इन साइट पर शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया। 16 से 19 अक्तूबर तक चले फेस्टिवल में अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की टीम उपविजेता बनी है। प्रतियोगिता में देश की आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की टीम में कैप्टन प्रशिक्षक गिमनर सिंह, मोहर सिंह, इंद्रदेव, संजय पलहारिया और पवन नेगी शामिल रहे। इन्होंने ग्लाइड इन साइट पर आयोजित शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में बादलाें, हवा और आसमान से बातें करते हुए पैराग्लाइडिंग के करतब दिखाए।
संस्थान की टीम के सभी पायलटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश, जिला और संस्थान का नाम रोशन किया है। कैप्टन प्रशिक्षक गिमनर सिंह ने कहा कि शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल रोमांच से भरा रहा। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने उपविजेता रहने वाली टीम के सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें