फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल में मोटर स्पोर्ट्स रैली शुरू

विज्ञापन
जिस्पा में रोमांचक मोटर स्पोर्ट्स रैली को हरी झंडी दिखाते उपायुक्त सुमित खिमटा। संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लाहौल घाटी में पहली बार मोटर स्पोर्ट्स रैली का आयोजन किया गया। लाहौल टूरिज्म फेस्टिवल के मौके पर मंगलवार को उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने हरी झंडी दिखा कर मोटर स्पोर्ट्स रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

जिस्पा में भागा नदी के किनारे रेत और पत्थरों के बीच तैयार किए ट्रैक पर जिप्सी, एसयूवी और बाइक चालक रोमांच के साथ तेज गति से दौड़ते नजर आए। भागा नदी किनारे करीब दो किमी लंबे ट्रैक पर वाहनों के साथ बाइक के गति और हैरतअंगेज करतब देख कर हर कोई दंग रह गया। लाहौल ईको टूरिज्म सोसायटी के बैनर तले घाटी में पहली बार इस तरह के साहसिक मोटर स्पोर्ट्स रैली के आयोजन से जिला में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उपायुक्त सुमित खिमटा ने इस पहल के लिए लाहौल ईको टूरिज सोसायटी के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से घाटी में पर्यटक बढ़ेगा। लाहौल ईको टूरिज्म से अध्यक्ष सेम बौद्ध ने कहा कि तोद घाटी के युवाओं के सहयोग इसका आयोजन किया गया। मोटर स्पोर्ट्स रैली देशभर से जिस्पा पहुंचे 38 जिप्सी, 6 एसयूवी, 12 कार और 14 बाइक चालकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इससे भी बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें