फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली के होटलों में 20 से 50 फीसदी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। प्रदेश में सैर-सपाटे के लिए आने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। पर्यटन सीजन सिमटने के बाद अब पर्यटन नगरी मनाली में आने वाले सैलानियों को होटलियरों ने विशेष ऑफर देने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

होटलों में 20 से लेकर 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। राज्य में पर्यटन निगम के होटलों में ठहरने पर भी पर्यटकों को 20 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। दरअसल इस वर्ष पर्यटन सीजन 15 दिन पहले ही सिमट गया है। पर्यटकों की कम संख्या को देखते हुए पर्यटन निगम ने अब पर्यटकों को आकर्षिक करने के लिए विशेष छूट का ऐलान किया है। निगम के होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को इन दिनों 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
गौरतलब है कि इस वर्ष मनाली समेत पूरे प्रदेश में पर्यटन सीजन फीका रहा। कोरोना संक्रमण के बाद हालांकि पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है, लेकिन कोरोना महामारी फैलने से पहले जो भीड़ पर्यटकों की रहती थी, वह इस वर्ष नहीं जुट पाई। पर्यटन सीजन भी करीब 15 दिन पहले ही सिमट गया। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों में मायूसी है। इन दिनों होटलों में महज दस प्रतिशत कमरे ही बुक हो रहे हैं। 80 फीसदी कमरे खाली हैं।
विज्ञापन

निगम के होटलों का भी यही हाल चल रहा है। पर्यटन निगम ने ऑफ सीजन को देखते हुए पर्यटकों को विशेष छूट देने का ऐलान किया है। निगम के होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को इन दिनों 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि इन दिनों मनाली में पर्यटकों की संख्या नाममात्र रह गई है।
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होटलियरों ने अब ऑफर देने शुरू कर दिए हैं। होटलों में 20 से लेकर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा कई होटल संचालकों ने आकर्षक पैकेज भी तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें