फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ऐतिहासिक परिक्रमा पर शांघड़ पहुंचीं माता दुर्गा देहुरी

Mon, 28 Jul 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। अधिष्ठात्री दुर्गा माता देहुरी अपनी ऐतिहासिक परिक्रमा के दौरान सोमवार को शांघड़ पहुंच गई हैं। लोगों ने उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने पंक्ति में खड़े होकर धूप जलाकर माता का स्वागत किया। इसके बाद माता का शंघचूल महादेव के साथ देव मिलन हुआ। इसे देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। गौरतलब है कि 12 वर्षों के बाद अधिष्ठात्री दुर्गा देहुरी माता ऐतिहासिक परिक्रमा पर निकली हैं। रविवार को माता सुचैहन पहुंची थीं। यहां श्रीनाग के साथ भव्य मिलन हुआ था। सोमवार को श्रीनाग से मिलन के बाद माता शांघड़ की ओर रवाना हुईं। शाम को हारियानों के साथ शांघड़ पहुंच गई हैं। रास्ते में कई जगह लोगों ने माता का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें