फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से बनी मस्जिदें : क्षितिज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश में गैर कानूनी तरीके से मस्जिदों का निर्माण हुआ है। खासकर कोविड काल में प्रदेश में करीब 150 मस्जिदों का अवैध तरीके से निर्माण हुआ है। यह बात शनिवार को कुल्लू में देवभूमि जागरण मंच के सदस्य क्षितिज सूद ने प्रेस वार्ता में कही। कहा कि प्रदेश में रोज प्रवासी खासकर रोहिंग्या आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण जिले के साथ प्रदेश में लव जिहाद और गो हत्या जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। साथ ही इन लोगों के आने से स्थानीय लोगों का रोजगार भी छिन रहा है। क्षितिज सूद और अनुराग शर्मा का कहना है कि ऐसे लोगो की पहचान कर सरकार और प्रशासन कार्रवाई करे। अज्ञात लोगों का पुलिस थानों में पंजीकरण किया जाए। देवभूमि जागरण मंच ने आरोप लगाया कि जिले में शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में अज्ञात लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस मौके पर मंच के भूपेंद्र कुमार, यशपाल शर्मा, विवेक सूद, विशाल शर्मा और सचिन सूद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें